गुना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के निचला बाजार स्थित शीतला माता मंदिर रोड पर 8 जुलाई बुधवार सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने धनिया व्यापारी वासुदेव शर्मा की आंखों में कथित मिर्च या केमिकल स्प्रे डालकर 17 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। व्यापारी अपने पार्टनरों के भुगतान के लिए नकदी लेकर कुंभराज जा रहे थे। उन्होंने करीब सात मिनट तक बदमाशों का बहादुरी से मुकाबला किया, लेकिन आरोपी नकदी से भरा बैग लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली टीआई राजकुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शहर में नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।